राजभाषा पखवाड़ा
14 सितंबर, 2025 को हिंदी दिवस और 14 सितंबर से 30 सितंबर, 2025 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान कार्यालय में हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग राजकीय कार्यों में न केवल हमारी राजभाषा नीति के अनुरूप है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक पहचान तथा संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी माध्यम है।